गैंगरेप आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरजू पांडेय पार्क में धरना

‘नाबालिक बेटी के अपमान में बेशर्म भाजपा मैदान में’ लिखा बैनर लिए ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया तथा पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर बलात्‍कार के आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की.

मुलायम बोले, इस बार केवल आशीर्वाद, अगली बार बाकी बात

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय के मुबारकपुर स्थित आवास पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए.

औड़िहार से वाराणसी के बीच डबल रेलवे ट्रैक का काम पूरा

औड़िहार—वाराणसी के बीच रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य के लिए एक सप्ताह से वाराणसी से औड़िहार तक नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा था. यह कार्य अब पूरा हो गया है. नये रेलवे ट्रैक पर काफी धीमी गति से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है.

बयान हल्फी  के माध्यम से प्रधान पर लगाए गम्भीर आरोप

विकास खण्ड बेलहरी अन्तर्गत ग्राम पियरौटा के प्रधान रणंजय सिंह पर उसी गांव के रणजीत बहादुर सिंह पुत्र स्व. गौरीशंकर सिंह ने बाकायदा बयान हल्फी के माध्यम से गम्भीर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्रक दिया है.

बांसडीह में बैंक अधिकारियों का पुतला फूंक आक्रोश जताया

नोट बंदी के अड़तीस दिनों बाद भी बांसडीह नगर में स्थित बैंकों में लोगों को पैसे की निकासी को लेकर हो रही भारी कठिनाइयों से आक्रोशित व्यापारियों एवं नेताओं ने युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में बांसडीह बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष बैंक के आला अधिकारियों का पुतला फूंका.

युवा बोले, हफ्ते भर में सड़क पुनर्निर्माण नहीं शुरू हुआ तो ‘हम’ शुरू हो जाएंगे

बैरिया सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने बृहस्पतिवार को बैरिया तहसील पर जाकर जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार मिश्री सिह चौहान के हाथों ज्ञापन सौंपा.

श्रमिक मजदूरों का लखनऊ में धरना प्रदर्शन 19 को

उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर श्रमिकों की बैठक नगर के ब्रम्हाइन सती के यहां बुधवार को हुई. बैठक में लखनऊ में होने वाली 19 दिसम्बर का धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गयी.

नोट बंदी का सबसे ज्यादा फायदा गरीबों का – अनिल राजभर

गांधी पार्क मैदान में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पिछड़ा वर्ग सम्मलेन आयोजित किया गया. वक्ताओं ने पिछड़ों को लामबंद होकर सपा बसपा से प्रदेश को मुक्ति दिलाकर केन्द्र सरकार की तरह प्रदेश में भी भाजपा भासपा गठबंधन सरकार बनवाने का आह्वान किया.

शिवपाल यादव और अब्बास अंसारी का जोरदार स्वागत

प्यारेलाल चौराहा पर सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री शिवपाल यादव एवं मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी का बलिया जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया.

सिविल लाइन्स में डॉ. मनोज ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन

कचहरी के सामने सिविल लाइन्स स्थित बलिया ट्रामा सेंटर डॉ. मनोज का उद्घाटन डॉ. जेपी शुक्ला एवं डॉ. मनोज की मां शारदा शुक्ला द्वारा सम्पन्न हुआ.

धर्मार्थ मंत्री के वकील पर तल्ख हुई हाईकोर्ट, 15 को करेगी सुनवाई

धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल बुधवार को काफी तल्ख दिखे. याचि पूर्व विधायक डॉ.राजकुमार गौतम के मुताबिक धर्मार्थ मंत्री के वकील केआर सिंह ने अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी, लेकिन न्यायमूर्ति ने साफ कहा कि बार-बार आप लोग मोहलत मांगते हैं.

पूर्वांचल बैंक के ग्राहकों ने मेन गेट पर जड़ दिया ताला

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के माल्दह पूर्वांचल बैंक पर दो दिन से पैसा नहीं मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने बैंक गेट पर ताला जड़ दिया. सिकंदरपुर के अथक प्रयास और समझाने के बाद किसी तरह जाकर ताला खुला.

दूसरे दिन भी भुगतान न होेने से बौखलाए ग्राहकों ने एसबीआई में काटा बवाल

भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा का सर्वर बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन डाउन रहके कारण पैसा नहीं निकल पाने से गुस्साए लोगों ने न सिर्फ बैंक मे तोड़ फोड़ किया, अपितु बलिया -सिकन्दरपर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. थानाध्यक्ष सुखपुरा व क्षेत्र के कुछ प्रबुद्ध जनों के हस्तक्षेप तथा शाखा प्रबंधक से वार्ता के बाद लोगों ने जाम खत्म किया.

सुखपुरा रतसड़ माइनर पर पुल – भल मरलस ना कि पिलुआ परल

प्रदेश की सपा सरकार और देश के विकास के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ठीक इसके उलट है. विकास के नाम पर लूट की खुली छूट से इनकार नहीं किया जा सकता. जी हां, हम बात कर रहे हैं सुखपूरा रतसड़ माइनर पर कस्बे के नजदीक बने चार लाख रुपये के लागत से बनी नवनिर्मित पुलिया की.

तीन घंटे चले वाहन चेकिंग से हड़कंप

पुलिस अधीक्षक बैभव कृष्ण के निर्देशन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी राम लखन सरोज व प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार के नेतृत्व में विभिन्न चौराहों पर उप निरीक्षकों द्वारा सघन दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई. लगभग तीन घंटे चले वाहन चेकिंग में वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थित बनी रही.

बलिया में नेताओं का जमावड़ा आज

पूर्व मंत्री व नगर विधायक नारद राय के पैतृक गांव मुबारकपुर में उनके छोटे पुत्र के आशीर्वाद समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव वर वधू को आशीर्वाद देने आ रहे हैं.

पुलिस कप्तान धमके उभावं में, कसी मातहतों की नकेल

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बुधवार को अपराह्न 3.30 बजे सीयर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा. साथ ही उन्होंने सम्बंधित मातहतों आवश्यक दिशा निर्देश दिया.