पंजाब एवं गोवा विधानसभा के लिए हो रहे मतदान के बीच शनिवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर करारा हमला बोला है. लालू ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार किया है और उन्हें व्यवसायी बताया है.
दिल्ली से रीवा जा रही रीवांचल एक्सप्रेस में बदमाशों ने शनिवार को महिला कोच में कानपुर के पास जमकर लूटपाट की. महिलाओं के गहने छीने और उनसे छेड़खानी भी की.
मोदी सूत्र अवचेतन मन को खोलता है. यह सोच में विस्तार लाता है. लोगों के नजरिए में बदलाव लाता है. यह कहना था वरिष्ठ पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के प्रमुख पद्मश्री राम बहादुर राय का.
इलाहाबाद शहर पश्चिमी से भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्सपेरिमेंट ब्याय हूं, नोटबन्दी की तरह.
इलाहाबाद और वाराणसी समेत समूचे उत्तर प्रदेश में बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर करोडों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगायी.
अब थाने में असलहा जमा करते समय 100 रुपये का चालान भी देना होगा. हथियारों की दुकानों पर असलहा जमा करने पर तो पैसा जमा करना पड़ता था, लेकिन थानों में कोई शुल्क नहीं लगता था.
नेशनल एलीजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने इलाहाबाद में बुधवार को जमकर लाठियां भांजी. कानपुर और वाराणसी में छात्र सड़क पर उतर आए.
अंतू इलाके के त्रिलोकपुर बिसई गांव के पूर्व प्रधान कमल किशोर मिश्र (42) ने बुधवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे कई साल से शहर के करनपुर शिवजीपुरम में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते थे.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा तरज़ीह नहीं मिलने से लोकजनशक्ति पार्टी नाराज़ है. मणिपुर में लोजपा के सिटिंग एमएलए के खिलाफ बीजेपी द्वारा उम्मीदवार खड़ा किए जाने से हुई नाराज़गी.
लोहिया संयुक्त समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकली.
रजरप्पा मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां आदिवासियों और स्थानीय जनजातियों में संथाली देवी छिन्नमस्तिका की मूर्ति स्थापित है. दुर्गा पूजा के मौके पर यहां सबसे …