देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र मे रविवार को दिन मे वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने एक युवक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया. इससे युवक का सिर फट गया. युवक का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है.
खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़या ओवरब्रिज पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक सवार की मौत मौके पर हो गई. उसके साथ मे एक बालिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई.
अगला चार दिन इलाहाबाद आने और जाने के लिहाज से मुश्किलों भरा रहेगा. इस महीने के अंत तक बैंक का भी काम ठप रहेगा. इसलिए बेहतर होगा बैंक का काम दो दिन में निपटा लें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ शहर में नहीं थे, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी जिले में मौजूद थे. राहुल प्रधानमंत्री के भाषण समाप्त होने के बाद पहुंचे और ताबड़तोड़ पीएम को जवाब दिया.
नैनी स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी शियाट्स के अध्यापकों और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में हाईकोर्ट सख्त होता जा रहा है. शियाट्स मामले की विवेचना अब हाईकोर्ट करेगा.
नेपाल मे चल रहे मधेश आन्दोलन को कुचलने के प्रयास में सरकार के इशारे पर जगह जगह छापेमारी कर आन्दोलन में शामिल कार्यकताओं के घरों पर छापेमारी कर उन्हें प्रताडि़त करने का क्रम चरम पर है.
सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का ऋण माफ होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, वह भी अपने जनपद में, अखिलेश, राहुल, मायावती पर खूब कसे तंज. इलाहाबाद सभा स्थल से आलोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोमवार को विनोद सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामाधीर सिंह ने एडीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने रामाधीर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. कोर्ट परिसर में रामाधीर सिंह के सरेंडर करने के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था.
रीता चौराहे पर रविवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की गाड़ी के आगे पार्टी के बागी नेता लेट गए. उन्होंने तहरीर दी है कि वे कायस्थ समाज के सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों ने स्वागत करने के बहाने उन्हें रोक लिया. उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की.
बिहार के सत्तारुढ़ गठबंधन में सकंट गहराता जा रहा है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मित्र अवधेश नारायण सिंह को भाजपा ने गया स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था.
डीएम वाराणसी को 22 फरवरी तक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने तल्ख रुख अख्तियार करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में आरक्षण को गलत तरीके से लागू करने के कारण पात्र की जगह अपात्र इसका लाभ ले रहे हैं.
वाराणसी के राजकुमार सिंह की याचिका पर न्यायमूर्ति बीके शुक्ला और न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा की पीठ ने यह आदेश दिया. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मृतक आश्रित कोटे के तहत कोई व्यक्ति अनुकम्पा नियुक्ति की मांग बार-बार नहीं कर सकता है.
जुबान है, फिसल ही जाती है. यदि जुबान आजम खान की हो तो फिसलना स्वाभाविक है. वह शुक्रवार को शहर पश्चिमी और दक्षिणी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने आये थे.
उतरांव थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव के पास नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में कार के टकराने से कार सवार रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र प्रसाद गुप्त (87) और उनके दामाद आशुतोष त्यागी (40) की मौत हो गई.