

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को वादी ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम बड़सारी जागीर थाना मनियर से ग्राम बलेउर थाना सहतवार बारात में शामिल होने गए थे। वहां आपसी विवाद के बाद प्रतिवादी पक्ष ने वादी के पुत्र मोहन राजभर और उसके साथी विजय राजभर के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल बलिया में मोहन राजभर की मृत्यु हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामले को गंभीरता से लेते हुए सहतवार थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
26 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू यादव (24) निवासी वार्ड संख्या 14 कस्बा सहतवार, रंजीत यादव (24) निवासी बलेउर तथा पंकज राजभर (27) निवासी बलेउर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि पंजीकृत मुकदमा संख्या 44/2026 धारा 105 एवं 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

