

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट पर वीडियो बयान जारी कर बजट को निराश करने वाला और आम जनता विरोधी करार दिया।
सांसद ने कहा कि यह बजट देश के पांच प्रतिशत औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है, जबकि किसान, नौजवान, मजदूर और मध्यम वर्ग पूरी तरह उपेक्षित हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने कहा कि बजट आते ही शेयर बाजार 1800 अंकों से ज्यादा टूट गया, जो इस बात का संकेत है कि सरकार की आर्थिक नीतियों पर खुद बाजार को भरोसा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया—“पूरे देश को बाजार और दुकान बना दोगे, तो खरीददार कहां से आएगा?”
सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि देश का नौजवान हर तरफ से तकनीकी शिक्षा हासिल कर चुका है, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं मिल रही। यह बजट युवाओं को रोजगार देने की बजाय उनके साथ खुला धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश को कर्जदार बनाने की दिशा में ले जाना चाहती है, जबकि रोजगार सृजन पर कोई ठोस योजना नहीं है।
सांसद ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन बजट में इस पर कोई ठोस चर्चा नहीं है। उद्योग लगाने के लिए कर्ज बांटे जा रहे हैं, लेकिन किसान आज भी अपनी फसल और लागत के बीच जूझ रहा है। उन्होंने सवाल किया—“गरीब आदमी को कितने दिन सिर्फ राशन पर जिंदा रखा जाएगा?” कहा कि इनकम टैक्स देने वालों को भी कोई राहत नहीं दी गई। यहां तक कि घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर भी कोई बड़ी राहत नहीं दी गई, जिससे आम को आदमी को महंगाई से निजात मिल सके।
सांसद ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी के कारण आम लोग प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। बजट में यह साफ नहीं है कि कितने नए अस्पताल खुलेंगे और डॉक्टर कहां से लाए जाएंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यह बजट आम जनता को कोई राहत नहीं देता। इस बजट से आम आदमी को कोई सीधी राहत नहीं मिलने वाली और इससे देश की सामाजिक–आर्थिक खाई और गहरी होगी।
सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने भी बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट को यदि बारीकी से देखा जाए, तो समाज के उन स्तंभों के लिए निराशा अधिक दिखती है जो देश की अर्थव्यवस्था की नींव रखते हैं
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

