

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रसड़ा,बलिया. बलिया-लखनऊ मार्ग स्थित रेखहां गांव के समीप सोमवार की सुबह 9 बजे बाइक के धक्के से कक्षा 6वीं के छात्र आशीष राजभर के घायल होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर स्कूल के अध्यापकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
सूचना पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्र का इलाज कराने एवं जांच कर कार्यवाही के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।
एक घंटा सड़क जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। क्षेत्र के उरदैना गांव निवासी मनोज राजभर का 12 वर्षीय पुत्र कक्षा 6 वीं का छात्र आशीष राजभर कंपोजिट विद्यालय रेखहां में पढ़ने जा रहा था। स्कूल के समीप मुख्य सड़क पार कर रहा था कि रसड़ा से बलिया जा रहे बाइक सवार ने उसे रौंदते हुए भाग निकला।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया जो मऊ के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं क्षेत्रवसियों ने रेखहां कंपोजिट विद्यालय के समीप राजधानी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
छात्र के घायल होने एवं आक्रोशित ग्रामीणों का तेवर देख अध्यापक स्कूल छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर अधिकारियों द्वारा छात्र के इलाज का खर्च उठाने सहित अन्य मांगों पर सार्थक कदम उठाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि सड़क जाम करना गैर कानूनी है। कानून के दायरे में रहकर ही विरोध करना चाहिए। वहीं बीएसए मनीष सिंह एवं खंड शिक्षाधिकारी पवन कुमार सिंह ने भी स्कूल पहुंच कर जांच किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

