बलिया के सैंड आर्टिस्ट रूपेश ने फ्लाइंग सिख सरदार मिल्खा सिंह की रेतआकृति बनाकर दी श्रद्धांजलि

बांसडीह, राजा गांव खरौनी गांव में रविवार के दिन सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने फ्लाइंग सिख सरदार मिल्खा सिंह के निधन पर सफेद बालू से सरदार मिल्खा सिंह की आकृति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

रूपेश सिंह ने कहा कि सरदार मिल्खा सिंह ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जिन्हें पूरे विश्व में फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है. हाल ही में उनके जीवन काल में भाग मिल्खा भाग नाम की मूवी बनाई गई जिसे देख देश के करोड़ों युवा सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हुए. रूपेश सिंह द्वारा बनाई गई रेत आकृति को देखकर क्षेत्र के लोग भी काफी भावुक हुए.

(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE