

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया. प्रबुद्ध जनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंडित दीनदयाल चबूतरा पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
युवा समाजसेवी व भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि ”अंत्योदय का संकल्प हमारा, हर चेहरे पर मुस्कान हो। राष्ट्र ही सर्वोपरि है और अंतिम व्यक्ति का उदय ही भारत की सच्ची विजय है। पंडित जी की यही अवधारणा पूरे विश्व परिवार के लिए थी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए ‘लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय व प्रण अंत्योदय’ को ही हमें अपने जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए” .
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों के बीच उनकी जीवनी पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके त्यागमयी जीवन और एकात्म मानववाद के दर्शन से परिचित कराना रहा, ताकि समाज में वैचारिक चेतना जागृत हो सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संजय राय, अरविंद शुक्ला, राजीव मोहन चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, सत्येंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, संजय चौबे, विनोद तिवारी, पीयूष चौबे, दिग्विजय सिंह, पंकज सिंह, शिव प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, डब्लू सिंह, पंकज राय, अमित सिंह, सोनू सिंह, ओम नारायण चौबे, दिनेश राय, भोला सिंह, मनोज पांडेय, बालेश्वर नाथ सिंह, कमलेश पांडेय,प्रमोद पांडेय, अभिषेक गुप्ता सेठ, अमित राय, अंकित, अनुराग, अभिषेक, आयुष, ओम प्रकाश, अमित गुप्ता, देवब्रत दुबे, भीरुगनाथ राजभर, श्रीवास्तव इत्यादि सम्मिलित रहे।
जेएनसीयू में पं.दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में दीनदयाल का व्यक्तित्व और विचार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि- एकात्म मानववाद एवं राष्ट्रवाद पर चर्चा की। कहा कि दीनदयाल जी का दर्शन भारतीय परंपरा से प्राप्त औपनिषदिक दर्शन एवं अद्वैत दर्शन से अनुप्राणित था। कहा कि दीनदयाल जी का दर्शन व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और परमेष्टि की यात्रा है, जो व्यक्ति को एकात्मता का अनुभव कराता है।
कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के युगानुकूल एवं समयानुकूल विचार की चर्चा की। कहा कि भारत का विकास भारतीय चिंतन परंपरा पर आधारित होना चाहिए, विदेशी विचारों से देश का भला नहीं हो सकता। कहा कि अर्थ का अभाव और प्रभाव दोनों मनुष्य को पथच्युत करते हैं। दीनदयाल जी आर्थिक लोकतंत्र की बात करते हैं, जिसमें हर- एक हाथ को काम का विचार दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

