Ballia- होली की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह, बलिया.  होली की रात बुधवार करीब 9 बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-मनियर मार्ग स्थित पाण्डेय के पोखरा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बांसडीह के तरफ से जा रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन बिजली के पोल से टकराकर पलट गया।

इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनियर की तरफ से आ रही बोलेरो अत्यधिक गति में थी। वाहन ने पहले सामने चल रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, फिर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

टक्कर के बाद चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। पोल से टकराते ही बोलेरो पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कैथवली, कोतवाली बांसडीह निवासी नीरज गोंड (20) पुत्र ललन गोंड की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, कैथवली निवासी आकाश गोंड पुत्र आत्मा गोंड और बैरिया निवासी राजेंद्र (40) पुत्र राजा राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.