Ballia News: डकैती की साजिश रच रहे दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

चितबड़ागांव,बलिया. थाना चितबड़ागांव पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 07/08 जनवरी 2026 की रात थाना चितबड़ागांव की पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमीरपुरडीह भट्ठा के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 2:10 बजे खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह, हल्का कारो के पास दबिश दी। मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ तथा लालू राम पुत्र नान्हक राम, निवासी ग्राम गुरवां, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया के रूप में हुई।

हालांकि, रात्रि के अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर तीन अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 फर्जी नंबर प्लेट तथा 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया। बरामद पिकअप वाहन को पुलिस ने धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। इस संबंध में थाना चितबड़ागांव पर धारा 310(4), 336(2), 318(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE