Ballia News- दो बुलट बाइकों की सामने से भिड़ंत, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

दुबहर, बलिया. दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी पुलिस पिकेट के समीप बुधवार की देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान नगवा निवासी अखिलेश पांडेय (30) पुत्र गोपाल जी पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से बाइक से निकले थे। इसी दौरान जनाड़ी पुलिस पिकेट के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बुलट बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। चिकित्सकों ने जांच के बाद अखिलेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर दुबहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार या असावधानी हो सकती है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। कई बार पहले भी छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय मजबूत करने की मांग की है।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.