

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
नरही,बलिया. नरही पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से बिहार सीमा पर भरौली गोलंबर के पास से बृहस्पतिवार को एक ट्रक से आठ कुंतल 26.900 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया।
इतनी भारी मात्रा में गांजा ट्रक में पीछे लदे तीन सोफा थ्री सीटर व छह सिंगल सीटर सोफा सेट में छुपाया गया था। पकड़े गए गांजा की कीमत 82 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता विष्णु खरवार पुत्र इन्द्रासन खरवार, निवासी मुर्की कला, थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर एवं सुकुर अली पुत्र इसहाक अली निवासी लामाबारी, थाना मजबट उदलगुड़ी, असम बताया। अभियुक्तों ने बताया कि अवैध गांजा को अरुणांचल प्रदेश, असम से सस्ते दाम में खरीदकर उत्तर प्रदेश एवं बिहार में लाकर अधिक दाम पर बेचते है।
इनके कब्जे से तीन मोबाइल, एक एटीएम कार्ड यूनियन बैंक, नगद 7000 रुपये बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि नरही पुलिस व एसटीएफ को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक बक्सर बिहार की तरफ से भरौली की ओर आ रहा है, जो गाजीपुर की तरफ जायेगा जिसमें मादक पदार्थ लदा हुआ है।
टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते भरौली गोलंबर के पास घेराबंदी की ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें सोफा की आड़ में आठ कुंतल 26.900 किग्रा अवैध बरामद किया गया। जिसकी कीमत 82 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया कि चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

