Ballia-गैंगरेप पीड़िता का दावा, बांसडीह पुलिस ने केस कमजोर कर छेड़खानी का मामला दर्ज किया

Bansdih Thana Kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया.  बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पुलिस पर केस कमजोर करने का आरोप लग रहा है। पीड़िता के पति ने इस इस बारे में आरोप लगाया है कि पुलिस ने न केवल अपराध की प्रकृति बदल दी, बल्कि संगीन वारदात को साधारण धाराओं में समेट कर आरोपियों के लिए राहत का रास्ता साफ कर दिया।

मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता के अनुसार, 27 फरवरी की रात उसका पति से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह घर से निकल कर कुछ दूरी पर सड़क पर जाकर बैठ गई। इसी दौरान दो दबंग गुड्डू ठाकुर और मुन्ना ठाकुर ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और कोल्ड स्टोरेज के पीछे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पीड़िता ने दर्द होने पर पति को सारी बात बताई तो पीड़ित पति न्याय की गुहार लेकर थाने पंहुचा। पति का आरोप है कि तहरीर में उससे दुष्कर्म की जगह जोर जबरदस्ती किए जाने की बात लिखवा ली गई। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह ने कानून की पेंचीदगियों का फायदा उठाकर तहरीर के शब्दों को इस तरह घुमाया कि मामला गैंगरेप से घटकर महज दुष्कर्म के प्रयास और ‘छेड़खानी’ तक सीमित रह गया।

पीड़ित पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उसकी पत्नी ने इंस्पेक्टर बांसडीह को स्पष्ट बताया कि उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म हुआ, बल्कि अन्य घृणित कृत्य भी किया गया जिसे जुबान पर लाना भी मुश्किल है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का झांसा दिया और अपने हिसाब से तहरीर लिखवा ली। यह हमारे साथ सरासर अन्याय है।

पीड़ित परिवार अब उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। इस सिलसिले में पीड़िता ने बलिया में मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज कराया है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.