
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के राजागांव खरौनी बंधे पर बृहस्पतिवार की शाम लगी भीषण आग ने पलभर में कई परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। अज्ञात कारणों से भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में दो गाय जिंदा जल गईं, जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लोगों को अपने घरों से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आकर वीरेंद्र यादव पुत्र शिवनाथ यादव की दो झोपड़ियां और दो गाय पूरी तरह जल गईं। वहीं लक्ष्मण पुत्र परशुराम की तीन झोपड़ियां और एक गाय आग की भेंट चढ़ गई। सोनू पुत्र बलराम की एक झोपड़ी सहित पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने सिर छिपाने तक का ठिकाना नहीं बचा है। रोजमर्रा के उपयोग का सारा सामान खाक हो जाने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार फिर से अपने जीवन की शुरुआत कर सकें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

