

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. होली की रात कोतवाली क्षेत्र के डूहिमुसी चट्टी पर एक मिठाई की दुकान में अचानक लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग के दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार पिंडहरा कैथौली निवासी भृगु प्रसाद की डूहिमुसी चट्टी पर मिठाई की दुकान है। होली के चलते बुधवार को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी बीच दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और विकराल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, नहीं तो आसपास की अन्य दुकानों तक भी लपटें पहुंच सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था।
आग बुझाने में स्थानीय ग्रामीणों ने भी फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर काफी प्रयास किया। घटना में दुकान में रखा मिठाई, बर्तन, काउंटर समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये की क्षति हुई
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

