

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित जीएमएएम फील्ड वाली गली में उस समय मातम छा गया जब बेटी की डोली उठने से दो दिन पहले ही पिता की अचानक मौत हो गई.. इस घटना से पूरा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा मोहल्ला गहरे सदमे में डूब गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र जायसवाल घर के बाथरूम में अचानक गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया जा रहा है कि घर में इन दिनों खुशियों का माहौल था। उनकी बेटी की शादी 9 मार्च को तय थी और घर में शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही थीं। हल्दी की रस्म की तैयारी हो रही थी, घर में मंडप सज चुका था और परिजन शादी की खुशियों में डूबे हुए थे।
पिता राजेंद्र जायसवाल भी अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारियां कर रखी थीं।लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर से 9 मार्च को बेटी की डोली उठनी थी, उसी घर से 7 मार्च को पिता की अर्थी उठ गई। खुशियों से सजा घर अचानक मातम में बदल गया।
इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन और रिश्तेदार इस दुखद खबर से दहाड़े मारकर रोने लगे, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग और शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचने लगे। राजेंद्र जायसवाल के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

