
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए नई जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा के क्रम में बलिया जिला पदाधिकारियो की घोषणा की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल जी की संस्तुति पर आठ उपाध्यक्ष,तीन महामंत्री,आठ मंत्री ,एक मिडिया प्रभारी,एक कोषाध्यक्ष,एक कार्यालय मंत्री,एक आईटी तथा एक सोशल मीडिया समेत 26 जिला पदाधिकारी समेत 63 सदस्यों का ऐलान किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इन पदाधिकारियों में डा. मिलन राम,प्रदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव,कृष्णा पाण्डेय,योगेश सिंह , तारकेश्वर गोड़,संतोष पाण्डेय,शशि चौरसिया को उपाध्यक्ष,जबकि आलोक शुक्ला,संजीव कुमार डम्पू तथा हिमांशु प्रताप सिंह मंटू महामंत्री बनाए गए हैं।
जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू,राजेश सिंह,सुधीर पाण्डेय,श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह,रीना राव ,भरत राय,अजय राजभर,मण्टू बिन्द बनाए गए हैं।
पंकज सिंह जुगुनू को मीडिया प्रभारी तथा उमाशंकर सैनी को कोषाध्यक्ष के साथ हरिनारायण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जिला कार्यालय मंत्री कमलेश कुमार पाण्डेय को बनाया गया है।
आईटी के संयोजक संजीव कुमार सिंह बनाए गए वहीं सोशल मीडिया के प्रभारी नितेश मिश्रा तथा सह संयोजक लवकुश कुमार मद्धेशिया बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुल एकसठ कार्यसमिति सदस्य की भी घोषणा की गई है।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी लोग एकजुट होकर पुनः 2027 में भाजपा सरकार बनाने में पुरजोर कोशिश के साथ बलिया में सातों विधानसभा जीतेंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

