
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को वार्षिकोत्सव, विदाई, निपुण छात्र सम्मान समारोह एवं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के कुल 24 छात्र-छात्राओं को निपुण छात्र के रूप में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के दौरान कक्षा एक के 12 तथा कक्षा 2 के भी 12 छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, पेन, टिफिन, ड्रम बॉक्स एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने अपने संबोधन में कहा कि वे पहली बार किसी प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव, विदाई एवं निपुण सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामान्यतः निजी विद्यालयों में आयोजित होते हैं, लेकिन सरकारी विद्यालय में इसकी शुरुआत देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद की सराहना की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण निजी विद्यालयों के मोह में न पड़ें, बल्कि अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने कहा कि उनके समय में निजी विद्यालय बहुत कम होते थे और अधिकतर गरीब एवं सामान्य परिवारों के बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में ही पढ़ते थे। स्वयं उन्होंने भी प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते हुए पीसीएस स्तर तक नौकरी प्राप्त की।
विधायक ने कहा कि निजी विद्यालयों से पढ़कर ही छात्र आगे नहीं बढ़ है पहले के जमाने में प्राइवेट विद्यालय नहीं होते थे सरकारी विद्यालय से ही शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर लोग आगे बढ़ते थे डॉ भीमराव अंबेडकर राजेंद्र बाबू महात्मा गांधी महान हस्ती आने भी सरकारी विद्यालय से ही शिक्षा दीक्षा प्राप्त किए थे।,लेकिन वर्तमान समय में सरकारी विद्यालयों में भी बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में ओपन जिम स्थापित कराने की मंच से घोषणा भी की। विधायक ने निपुण भारत मिशन एवं स्कूल चलो अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।
कार्यक्रम का संरक्षण ग्राम प्रधान रामाधार राजभर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ सीयर अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, ,उमेश अंबेडकर, मनीष जायसवाल, विपिन मिश्रा, मुन्ना यादव, पूर्व प्रधान सतीश सिंह, अरबाज खान, राजबहादुर यादव, शुभम सिंह बघेल, राजेश कुमार, जयप्रकाश यादव, शिवकुमार राजभर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरशद हिंदुस्तानी ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

