

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. नगरा थाना क्षेत्र के पडसरा गांव में रविवार की दोपहर में विद्युत की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतका आशा देवी (30)पत्नी लाल बहादुर चौहान रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान पास में लगे पानी की विद्युत मोटर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
परिजनों द्वारा पहले घरेलू स्तर पर उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुशाग्र सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

