

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में बेल्थरारोड–सिकंदरपुर राजमार्ग पर हल्दीरामपुर के समीप शनिवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिकंदरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार में एक पिकअप ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर से अपने घर पड़सरा नदौली ताजपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक विक्रम सोनकर ने दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए जिला सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
रेफर किए गए घायलों में रोशन राजभर (16) पुत्र राजेंद्र राजभर तथा सत्येंद्र वर्मा (18) पुत्र संतोष वर्मा शामिल हैं, जिन्हें सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं समर बहादुर कुमार (16) पुत्र कन्हैया प्रसाद का उपचार सीएचसी सीयर में जारी है।
सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

