

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे बलिया पुलिस के अभियान के क्रम में उभांव पुलिस की टीम को सितंबर माह में शिक्षक की हत्या और चेन लूट मामले में एक वांछित अभियुक्त आकाश सोनकर उर्फ शुभम पुत्र दुखन्ती सोनकर निवासी जयनगर बरहज को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
पुलिस के अनुसार बीते वर्ष 16 सितम्बर को गैंग लीडर नीतीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नन्दपुर कुक्कुर घाटी चौराहा, थाना खामपार देवरिया ने अपने दो अन्य साथियों विकास सोनकर और शिवम यादव के साथ अपाची मोटर साइकिल पर सवार होकर बिठुआ नहर त्रिमुहानी से राधिका वर्मा पत्नी लव सिंह निवासी बिठुआ नहर तिनमुहानी से स्कूल से घर जाते समय गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीना था.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उसके उपरान्त बीते 16 सितम्बर को ही साहुनपुर में प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व. सागर यादव निवासी बेल्थरारोड अपनी सहायक अध्यापिका कंचन सिंह के साथ विद्यालय लार (देवरिया) से बेल्थरारोड घर जा रहे थे। अध्यापिका कंचन सिंह से गले में पहनी सोने की चेन की छीनाझपटी की गयी।
छीनाझपटी के दौरान देवेन्द्र यादव द्वारा विरोध किया गया तो गैगं लीडर नितीश कुमार द्वारा तमंचे से गोली मार दी गयी इलाज के दौरान देवेन्द्र यादव की मृत्यु हो गयी। इसके सम्बंध में थाना उभांव पर केस दर्ज किया गया और विवेचना की गयी।
विवेचना से अभियुक्त नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर, शिवम यादव पुत्र बैजू यादव, सोनू कुमार वर्मा उर्फ शैलेन्द्र वर्मा, आकाश सोनकर उर्फ शुभम पुत्र दुखन्ती सोनकर एवं कल्लू सोनकर उर्फ अतुल पुत्र प्रकाश सोनकर उर्फ ओम प्रकाश के नाम सामने आए जो अय्याशी के लिए गैग बनाकर अपराध करते हैं।
पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कराकर जिला मजिस्ट्रेट बलिया से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरान्त बीते 28 फरवरी को यूपी गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया। इसमे वांछित अभियुक्त आकाश सोनकर उर्फ शुभम पुत्र दुखन्ती सोनकर निवासी जयनगर बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर हाहानाला पुलिया के पास से सोमवार दोपहर लगभग 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

