बकाया भुगतान और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

बलिया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आशा कर्मचारी यूनियन ने लंबित भुगतान, मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। यूनियन जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को स्टेट बजट से मिलने वाली राशि चार माह से लंबित है, जिसका भुगतान होली से पूर्व कराया जाए ताकि वे भी त्योहार को खुशी के साथ मना सकें।

ज्ञापन में कहा गया है कि सीएचओ से संबंधित लंबित भुगतान भी शीघ्र जारी किया जाए। कुछ सीएचसी और पीएचसी पर कुष्ठ रोग से संबंधित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिसे अविलंब दिया जाना चाहिए। यूनियन ने सभी बकाया भुगतान होली त्योहार से पहले सुनिश्चित करने की मांग की है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि वे 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन उन्हें मात्र 125 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान मिलता है, जबकि सामान्य मजदूर की दैनिक मजदूरी लगभग 600 रुपये है। उन्होंने इसे असमान और अपर्याप्त बताते हुए सम्मानजनक मानदेय तय करने की मांग की है।

यूनियन ने यह भी कहा कि वर्तमान में भुगतान विभिन्न मदों में अलग-अलग किस्तों में किया जाता है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता प्रभावित होती है। मांग की गई है कि समस्त भुगतान बिना किसी कटौती के एकमुश्त मानदेय के रूप में दिया जाए।

इसके साथ ही आशा कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में बजट सत्र के दौरान मानदेय बढ़ाने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन कहा कि बढ़ोतरी की राशि स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि संशोधित मानदेय की राशि स्पष्ट रूप से घोषित की जाए।

यूनियन ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सभी आशा व आशा संगिनी के परिवारों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने तथा जिला अस्पताल व सीएचसी/पीएचसी पर आशा रेस्ट रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया गया तो वे आगे की रणनीति पर विचार करने को बाध्य होंगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.