बलिया पर फिल्म बनाने वाले हैं अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, बोले वहां के संघर्ष को अनुभव किया है

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

अभिनेता और बलिया के लाल सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बना है. वह आजकल अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है जो बलिया पर होगी। यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास बताया जा रहा है, क्योंकि यह उनके होमटाउन बलिया से जुड़ा है।

हाल ही में एक बयान में सिद्धांत ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. मैंने बलिया की जिंदगी को करीब से देखा और जिया है। वहां के लोग, वहां की संस्कृति.. संघर्ष और सपने.. सबका अनुभव मैंने खुद किया है इसलिए मैं चाहता हूं कि इन असली अनुभवों को ईमानदारी से पर्दे पर उतारा जाए। मेरा मानना है कि जब कहानी अपने जीवन से जुड़ी हो, तो उसमें सच्चाई अपने आप आ जाती है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इस फिल्म के लिए सिद्धांत मशहूर निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ काम कर रहे हैं। सिद्धांत ने बताया कि हम दोनों मिलकर एक दमदार और खास कहानी पर काम कर रहे हैं। इस कहानी को लेकर काफी चर्चा चल रही है. टीम इसे सही समय पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत रणबीर सिंह के साथ फिल्म गली बॉय से की थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने गहराइयां, खो गए हम कहां और धड़क 2 जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के जरिए अलग-अलग तरह के किरदारों से उन्होंने साबित किया कि वे सिर्फ एक ही तरह की भूमिका तक सीमित नहीं हैं।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.