छपरा से बेल्थरारोड होते हुए गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन चली, व्यापारियों ने नई ट्रेन के चालकों का किया सम्मान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निजात पाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा रविवार व गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिनों के लिए पूरे मार्च माह तक छपरा जं. से वाया इन्दारा जं., बेल्थरारोड होते हुए भटनी होकर गोरखपुर तक 05125/05126 नम्बर की स्पेशल ट्रेन का शुभारम्भ सोमवार से किया गया।

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन सोमवार को 1 घंटे 8 मिनट की देरी से प्रातः 9 बजकर 01 मिनट पर पहुंची और 9 बजकर 03 मिनट पर रवाना हुई। जब कि इस ट्रेन के यहां पहुंचने का समय प्रातः 07 बजकर 53 मिनट निर्धारित है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचते ही स्वर्णकार संघ के ब्यापारी नेता पवन वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय ब्यापारियों, समाजसेवियों एवं यात्रियों ने चालक रणजीत कुमार व दीपक गौतम का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत ही नही किया बल्कि होली स्पेशल ट्रेन पाकर उन्हे अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी।

अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार जायसवाल मन्टू ने रेलवे के अधिकारियों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए रेल प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का जहां स्वागत किया है, वहीं कहा है कि बलिया जिला मुख्यालय से गोरखपुर जाने व वापस होने के लिए यह ट्रेन की नई सुविधा कम खर्च में सार्थक सावित होगी।

बलिया से गोरखपुर जाने के लिए प्राईवेट वाहनों से लगभग 500/ रुपये किराया खर्च करने पड़ते थे। उन्होने होली स्पेशल ट्रेन का नाम समाप्त कर प्रतिदिन नियमित तौर पर इस ट्रेन को संचालित कराने की मांग रेल प्रशासन से जनहित में की। गोरखपुर में व्यापार, दवा इलाज, कालेज, नौकरी आदि के लिए यह ट्रेन संजीवनी का काम करेगी।

नगर स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता पवन वर्मा ने इस ट्रेन की नई सेवा प्रदान किये जाने के लिए रेल प्रशासन को धन्यवाद कहा.  बताते चल के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार जायसवाल मन्टू के अनुरोध पर रेल अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बेल्थरारोड स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव अंतिम क्षणों में कराया था।

होली स्पेशल ट्रेन चालक रणजीत कुमार व दीपक गौतम को माला पहनाकर अबीर गुलाल लगाने वालों में पुनीत कुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, हेमन्त शुक्ला, कतवारु मौर्य, राहुल गुप्ता, मो. असलम भाई, प्रदीप वर्मा, अजय पटेल, नीरशंकर मोदनवाल, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार कन्नौजिया, अमरजीत गुप्ता, गणेश मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.