

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व सनातन प्रेमियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को बेल्थरा बाजार में सरयू नदी के किनारे स्नान कर भगवान भास्कर को जल के साथ फूल, तिल, गुड़ आदि चढ़ाया वहीं पड़ोस के शिवमंदिर में जाकर जलाभिषेक भी किया।
सरयू नदी के किनारे तट पर स्नान करने के लिए प्रातः से ही भक्तो की भीड़ जुट गयी थी। भक्तों ने सरयू माता की जयकारा के साथ जहां स्नान सम्पन्न किया वहीं ब्राम्हणों सहित गरीबों में अन्न, तिल, तिलवा, गुड़ आदि का दान भी किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मंदिरों में अखण्ड कीर्तन की धुन गूंजती रही। पूरा वातावरण भक्तिमय था। बेल्थरा बाजार चट्टी पर स्वादिष्ट जलपान की दुकाने, मनिहारी, बच्चों के मनारंजन की दुकानें आदि सजाई गयी थी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों व मंदिरों पर सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया था।
स्थानीय नगर के चरण सिंह तिराहे के पास राजकुमार वर्मा के सौजन्य से हनुमान गढ़ी मंदिर पर गुरुवार को दिन में 11 बजे से शाम तक खिच्चड़ प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में पवन सुत सेवा समिति के पदाधिकारी भी सहयोग में शामिल रहे। इस मौके पर अमन वर्मा, पप्पू शाह, पवन वर्मा, घनश्याम गुप्ता, योगेन्द्र मास्टर, राजेश गुप्ता, भरत गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, गणेश गुप्ता, बलिराम, पारस यादव आदि शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

