Skip to content
3 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सत्याग्रही शिक्षा मित्रों की अगस्त क्रांति “आदेश लाओ, सम्मान बचाओ”
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सत्याग्रही शिक्षा मित्रों की अगस्त क्रांति “आदेश लाओ, सम्मान बचाओ”

सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन शिक्षामित्रों ने न सिर्फ बीएसए कार्यालय पर धरना दिया, बल्कि ऐतिहासिक जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन को अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया.
News Desk 18 August, 2017 1 minute read

बलिया। सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन शिक्षामित्रों ने न सिर्फ बीएसए कार्यालय पर धरना दिया, बल्कि ऐतिहासिक जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन को अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया. भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय को घेर लिया. इस दौरान शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम को अपनी मांगों से सम्बंधित मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र सौंपा. इसमें शिक्षामित्रों के भविष्य को देखते हुए विशेष अध्यादेश लाने तथा पूरी प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षामित्रों का वेतन मानदेय के रूप में देने की मांग की गयी है.

शिक्षामित्रों के आंदोलन के चलते जनपद के सैकड़ों विद्यालयों में ताला लटक चुके हैं. शिक्षामित्रों के प्रति सरकार का रूख कब स्पष्ट होगा, इस पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन शिक्षामित्रों के आंदोलन से बुनियादी शिक्षा पूरी तरह बेपटरी होती दिख रही है. 

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ शिक्षामित्रों के धरना प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार दोहरे मापदंड पर काम कर रही है. सरकार ने जहां 1,75,000 कर्मचारियों को पैदल करने का काम किया, वही प्रत्येक मंगलवार को समाधान दिवस लगाकर प्रदेश की समस्याओं का झूठा समाधान कर रही है. प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी छीनने वाली सरकार को हम कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे. यह लड़ाई आपकी नहीं है, पूरे शिक्षक समुदाय की है. कहा कि 17 वर्ष सेवा करने के बाद जिन लोगों की रोटी रोजी छीनी जाती है, उनकी स्थिति क्या होगी, इससे मैं भलीभांति वाकिफ हूं. जरूरत पड़ी तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के विद्यालयों में ताले लगा दिए जाएंगे.

सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का क्या दोष है. 17 वर्ष सरकार का काम करने के बाद शिक्षामित्रों को पैदल करने का पाप सरकार को ले डूबेगा. राजेश साहनी, काशीनाथ यादव, सरल यादव, जितेन्द्र राय, विद्यासागर दुबे, मनीष सिंह, चन्द्रशेखर प्रसाद, पंकज सिंह, सूर्यप्रकाश यादव, संगम अली, परशुराम यादव, बसुंधरा राय, नीतू उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, रिन्कू तिवारी, सुमेर यादव, अंकित मिश्रा, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, चन्द्रभान सिंह, वसीम अहमद, परवेज अहमद, अजय पान्डेय नमृता तिवारी रविंद्र तिवारी, शशि कला मिश्रा, राजू प्रसाद, सत्येन्द्र वर्मा, भरत यादव, रमेश पांडेय, संजय पाल, नेहा गुप्त, रीना गुप्ता, शोभा सिंह, कमला यादव, विजय सक्सेना, अखिलेश पांडेय, फैसल अजीज, राजेश चैहान, राजदेव यादव, मंजूर, पप्पू सिंह, दिलीप सिंह, शिशिर गुप्त, रविशंकर यादव ने विचार रखा. अध्यक्षता रणजीत सिंह व संचालन श्याम नन्दन मिश्रा ने किया.

 

Tags: बीएसए बेसिक शिक्षा शिक्षा मित्र सत्याग्रह

Post navigation

Previous: दतहां और तिलापुर डेंजर जोन के बीच घाघरा की लहरों का रौद्र रूप
Next: प्रबंध समिति के नव निर्वाचित सदस्यों का अभिनन्दन 

ये भी पढ़ें

सांकेतिक चित्र
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 October, 2026
Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026

Recent Posts

  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 October, 2026
Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.