Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल
  • Uncategorised

जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल

रसड़ा कोतलवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए, इसके अलावा नवरतनपुर चट्टी पर भी बाइक पलटने से तीन लोगों के घायल होेने की सूचना है.
News Desk 19 June, 2017 1 minute read
display-media-UPDATE_700 (1)

रसड़ा/सिकंदरपुर/पंदह/बैरिया (बलिया)| रसड़ा कोतलवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए, इसके अलावा नवरतनपुर चट्टी पर भी बाइक पलटने से तीन लोगों के घायल होेने की सूचना है. उधर, महथापार गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चांद दीयर पुलिस चौकी के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

रसड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया. वहां इलाज के दौरान दो लोगों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. नगर के प्यारेलाल चौराहा पर मैजिक के धक्के से पैदल चालक दो राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गए. उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सच्चारपुर निवासी कल्लू साई (55 वर्ष) एवम मऊ जनपद के हलधरपुर निवासी रामबदन (32 वर्ष) घायल हो गए. इसी क्रम में नागपुर निवासी कमलेश (42 वर्ष) बाइक से जा रहे थे. उनकी बाइक असन्तुलित होकर पलट गयी. इस हादसे में वे गम्भीर रूप से घायल हो गए. नगर के उत्तर पट्टी व पुराने बस स्टाप के समीपबाइक से हुए टक्कर में जंग बहादुर (55) व मन्नु गुप्त (17) घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. इनमें कल्लू एवं कमलेश की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बेल्थरा मार्ग पर नवरतनपुर चट्टी के समीप बाइक पलटने से मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है. तेंदुआ गांव निवासी राकेश राजभर (20) अपनी भाभी अर्चना (30) व भतीजा रवि (8 )के साथ बाइक से गांव से सिकंदरपुर आ रहा था. वह जैसे ही नवरतनपुर चट्टी के समीप पहुंचा के सामने से अचानक आ गई मैजिक से बचने की प्रयास में असंतुलित होकर बाइक समेत पलट गया. इस हादसे में उस पर सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तीनों को इलाज हेतु सीएचसी पहुंचाया.

पंदह  प्रतिनिधि के मुताबिक  सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के महथापार गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. कडसर गांव निवासी गिरिजाशंकर मिश्र व उनके पुत्र सिंकू मिश्रा अपनें मोटरसाइकिल से मनियर जा रहे थे. अभी महथापर गांव के पास पँहुचे थे कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी. जिसमें गिरिजाशंकर मिश्र गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया. वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक चांद दीयर पुलिस चौकी के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने चालक सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. चांददियर निवासी गोपाल यादव (25) व लव यादव (18) साइकिल से जा रहे थे. इसी बीच तेज गति की कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया. साथ ही गाड़ी सहित चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

 

Tags: बेल्थरारोड बैरिया मऊ महथापार रसड़ा सिकंदरपुर सीएचसी सोनबरसा हलधरपुर हादसा

Post navigation

Previous: नागा जी सरस्वती विद्या मन्दिर अखनपुरा में संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण
Next: सिकंदरपुर क्षेत्र की चार कोटे की दुकानें निरस्त, बेरूआरबारी में भी एक्शन

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.