बलिया रोजगार मेला में 50 कंपनियां पहुंचीं, हजारों युवाओं को मिली नौकरी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया की ओर से रोजगार मिशन 2026 के अंतर्गत शनिवार को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित इस मेले का शुभारंभ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर किया।

इस बृहद रोजगार मेले में देश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें टाटा मोटर्स, एलएंडटी, अशोक लीलैंड, बंधन बैंक सहित अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेकर चयन किया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

रोजगार मेले में जिले व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 14,000 रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2415 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करते हुए चयनित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने चयनित एवं प्रतिभागी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस स्तर का रोजगार मेला बलिया जिले में पहली बार आयोजित किया गया है। इससे जिले के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही जिले में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन, सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार, आजमगढ़ मंडल के अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE