21 प्रतिभागी प्रमाणपत्र व अंगवस्त्र से सम्मानित

बांसडीहरोड (बलिया)।थाना क्षेत्र के शंकरपुर मां शांकरी देवी मन्दिर परिसर में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति  के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नागेंद्र पांडेय भाजपा नेता ने 21 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सम्बोधन में कहा कि शिक्षा से ही मानव जीवन का विकास सम्भव है, और इसके लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए तत्पर रहना होगा. इस मौके पर मोहन मिश्रा, शशिकांत तिवारी, खड़क बहादुर तिवारी, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे.
बासडीहरोड।क्षेत्र के अमदौर गांव में बीते दिन मारपीट, छेड़छाड़ के मामले में एक महिला की तहरीर पर पांच लोग विरुद्ध पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ब्रिजेश शुक्ला ने बताया कि पांच नामजद आरोपी भरत पांडेय, विनय पांडेय, खुरखुरी पांडेय, पीयूष पांडेय सहित छोटू पांडेय के खिलाफ विभिन्न धारायो में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE