रानीगंज में बुल्डोजर से गिराया गया अतिक्रमण

द्वाबा क्षेत्र के बैरिया से सुरेमनपुर तक जाने वाली सड़क पर रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला. पहले से ही अतिक्रमण का स्थान चिन्हित कर संबंधित को नोटिस दिया गया था. हालांकि किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया था.

फेफना में 12 करोड़ की लागत से बनेगा विशालकाय कोल्डस्टोरेज

फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्र के विकास की अनेक बड़ी-बड़ी योजनाओं की जानकारी दी. श्री तिवारी ने बताया कि फेफना में 12 करोड रुपये की लागत से एक विशालकाय कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा. इसका लिंक सीधे नोएडा से होगा.

बाल स्टेडियम परिसर में लटकता मिला युवक का शव

पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरा मदनपुरा में स्थित यशोदा नंदन महिला महाविद्यालय के प्रांगण में स्थाई रूप से बने मंच की पाइप से रविवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर जुटी भीड़ ने तत्काल इसकी सूचना पकड़ी थाना को दी. पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गई. बाद में शव की पहचान गौरा मदनपुरा निवासी रणजीत कुमार (25) पुत्र सखीचंद्र राम के रूप में हुई.

करेंट की चपेट में आए राजमिस्त्री झुलसे

चांदपुर में गुरुवार को मकान का पिलर ढालते समय करेंट से पांच राजमिस्त्री झुलस गए. शिवजी सिंह के मकान का पिलर ढाला जा रहा था कि एक छड़ एक विद्युत तार से छू गया.

सुखपुरा पुलिस पर पथराव को लेकर 150 पर रिपोर्ट दर्ज

सुखपुरा चौराहे पर बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जवाब में जमकर पथराव हुआ. पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को नामजद किया है. कुल 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है.

बारिश में बलिया शहर की सड़कें

बलिया शहर में कुंवर सिंह चौराहा से एनसीसी चौराह तक सड़क बरसात के दौरान अपनी दुर्दशा खुद ही बयान कर रही है. शनिवार को इस सड़क पर से गुजरना कितना दुश्वारी भरा होगा, तसवीरें देख कर इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.

तहसील दिवस मना अधिवक्ता भवन में

लोकपालों एवं होमगार्ड के विरोध के चलते तथा माडल तहसील में ताला बंदी के कारण एसडीएम सदर सहित पुलिस की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया. तहसीलों में ताले लटकते रहे. प्रदेश के 353 तहसीलों में से हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव बलिया में देखने को मिला. जनपद के सभी तहसीलों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं.

वेद रचयिता महर्षि वेद व्यास का भावपूर्ण स्मरण

महर्षि बाल्मिकी विद्या मंदिर, दयानंद विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया. शहीद मंगल पांडेय के गांव नगवा में स्थापित गांधीधाम में 24 घंटे का कीर्तन का आयोजन किया गया. मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने त्रिदंडी स्वामी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया. शाम को भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें शिवजी पाठक, जवाहर पाठक, अजीत पाठक, मनीष पाठक, राधाकृष्ण पाठक, चंद्र प्रकाश पाठक सहित सैकड़ों शिष्य शामिल हुए.

अब बलिया शहर में दाखिल हो चुकी हैं गंगा

बीते तीन दिनों के झमाझम बारिश के बाद किसानों की तो बल्ले बल्ले हो गई हैं, मगर कई जगह बाढ़ जैसी हालत हो गई है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है. हालांकि सोमवार की शाम सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट में 57.400 मीटर, घाघरा का जलस्तर डीएसपी हेड में 63.375 मीटर, घाघरा का जलस्तर चांदपुर में 57.86 मीटर, मांझी में 54.40 मीटर एवं टोंस नदी का जलस्तर पीपरा घाट पर 58.60 मीटर है. अर्थात बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट बता रही है कि जनपद में नदिया बढाव पर है, किन्तु खतरा बिन्दु से नीचे है.

भूमि विवाद में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, यादव नगर में तनाव

बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी एक पक्ष के सुखराम यादव (55), धनिया (16) पुत्र सुखराम तथा दूसरे पक्ष के संतोष यादव (30) के बीच भूमि विवाद चल रहा था. रविवार की देर शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया.

टेंगरही ढाले पर फिसली बाइक, युवक की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव के सामने एनएच-31 पर शनिवार की देर रात बिजली के खंभे से टकराकर जहां एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सड़क हादसों में तीन घायल, वृद्ध की मौत

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव के समीप सामने से आ रही गाय से बाइक सवार की टक्कर हो गई. गुरुवार की शाम को हुए इस हादसे में बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मां की हालत गंभीर बनी हुई हैं. मालूम हो कि नरही थाना क्षेत्र के पिपराकला गांव निवासी सोनमती देवी (60) पत्नी श्यामबिहारी सिंह अपने पुत्र चंदन सिंह (30) के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी. इसी बीच रामपुर के पास यह हादसा हो गया.

लापरवाह शिक्षकों पर गिर रही बीएसए की गाज

बुधवार को परिषदीय स्कूलों के साथ ही कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की क्रॉस चेकिंग की गई. इस दौरान गठित टीमों ने 86 स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें 32 शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिले. बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. बीएसए ने बताया कि क्रॉस चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा. कहा कि शिक्षक समय का ध्यान रखते हुए विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनायें. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के लिए अभिभावकों से सम्पर्क करे. नामांकित बच्चे स्कूल नहीं आ रहे है, तो उसका कारण जाने और निराकरण कर उपस्थिति सुनिश्चित करायें.

स्कार्पियों ने अधेड़ की व पिकअप ने बुजुर्ग की ली जान

बुधवार की शाम चार बजे के करीब उभावं थाना क्षेत्र के जमुई-बेल्थरारोड राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियों ने एक अधेड़ को रौंद दिया. बताया जाता है कि स्कार्पियो बेल्थरारोड से नगरा की तरफ जा रही थी. इस हादसे में तीरन निवासी सुरेश प्रसाद (48) पुत्र केदार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नेशनल हाईवे जाम करने के बाद जागा नगर पालिका प्रशासन

नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा नगर क्षेत्र में कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्यों तथा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के खिलाफ छात्र नेता विकास पांडेय उर्फ लाला का भृगु आश्रम स्थित शास्त्री पार्क में बेमियादी अनशन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा. किसी अधिकारी के द्वारा अनशन का संज्ञान नहीं लेने पर लाला के समर्थकों ने एनएच को जाम करने का निर्णय लिया.

मिट्टी तेल का थोक व फुटकर मूल्य निर्धारित

जिलाधिकारी ने बैतालपुर डिपो से आमद किये गए मिट्टी तेल का थोक एवं फुटकर विक्रय मूल्य निर्धारित कर दिया है. जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि चौबेपुर (फेफना) में मिट्टी तेल का थोक मूल्य प्रति लीटर 15.44 रुपये, शहरी क्षेत्र में फुटकर मूल्य प्रति लीटर 16.50 रुपये है.

कोदई ब्रह्म बाबा स्थान पर मिली लाश 

बलिया बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावरू बांध नाले के पास कोदई ब्रह्म बाबा स्थान पर एक अज्ञात का व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर दुबहड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. ओखा रॉकी ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह, बीडीसी सदस्य सतीश कुमार यादव तथा अन्य की उपस्थिति में पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया शहर भेज दिया गया.

द्वाबा के भाजपाई पुलिस के खिलाफ हल्ला बोलेंगे

जिले में कानून व्यवस्था को चिंता अब भाजपाइयों को सालने लगी है. वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के हवाले से यह सूचना मिली है बढ़ते अपराध के खिलाफ 14 जुलाई बैरिया, 15 को दोकटी और 16 को हल्दी थाने का घेराव भाजपा कार्यकर्ता करेंगे. श्री सिंह का दावा है कि पूरे द्वाबा में अपराधियों का बोलबाला है. आम आदमी दहशत में है और व्यापारी लाचार. पुलिस की नाकामी का आखिर इससे बड़ा नजीर और क्या हो सकता है.

घाघरा की खौफनाक लहरें लाल निशान छूने को बेताब

मंगलवार को अपराह्न जलस्तर 61.590 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 2.420 मीटर कम है. सोमवार को घाघरा का जलस्तर 61.155 मीटर दर्ज किया गया था. यह केंद्रीय जल आयोग का आंकड़ा है. पांच दिन तक लगातार घटाव पर रही घाघरा नदी के जलस्तर में बहुत तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है. इसी के साथ कई स्थानों पर कटान से उपजाऊ भूमि नदी में समाती जा रही है. घाघरा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम देखकर तटवर्ती बाशिंदों के होश उड़ गए हैं. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 0.435 मीटर की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. करीब 60 डिसमिल ऊपजाऊ भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है. उधर डुंहा स्थित बनखंडी नाथ मठ की सुरक्षा के लिए कुछ महीने पहले सुरक्षा कवच के ध्वस्त हो जाने से स्थानीय साधु-संतों की भी नींद हराम हो गई है.

परिषदीय स्कूलों में खूब बंटा फल

मध्याह्न भोजन योजना के मेन्‍यू में हुए परिवर्तन के तहत सोमवार को पहली बार जनपद के समस्त परिषदीय स्कूल के बच्चों ने मौसमी फल का स्वाद लिया. शासन के निर्देश पर परिषदीय बच्चों को पूर्ण आहार उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से मध्याह्न भोजन योजना के मेन्‍यू में फेरबदल किया गया है. योजना को मूर्त रूप देने के लिए जनपद स्तरीय दर्जनों टीमें गठित की गयी थी. यह टीम सुबह 08 बजे से अपराह्न एक बजे तक स्कूलों का भ्रमण कर धरातलीय हकीकत से रूबरू होती रही. इसी क्रम में एक पंथ-दो काज की तर्ज पर बीएसए डॉ . राकेश सिंह ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण भी कर डाला, जिसमें एक दर्जन से अधिक शिक्षक गैरहाजिर मिले.